BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 4:40 pm
KHABAR : 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म: विशेष समुदाय के युवक ने की दरिंदगी, छात्र संगठन ने की फांसी देने की मांग, पढ़े खबर

Share On:-

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक 12 साल की आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले को लेकर शहपुरा नगर के सभी स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर उमरिया तिराहा में मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की और एसडीएम शहपुरा को ज्ञापन सौंपा हैं। दुष्कर्म की इस घटना को लेकर छात्राओं ने आरोपी सोहिल खान के खिलाफ गिरफ्तारी और जेल से संतोष न जताते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट चलाकर फांसी देने और घर बुलडोजर चलाकर गिराने की मांग की है।


 इस मामले में डिंडोरी एसडीएम अनुराग सिंह ने कहा कि जानकारी लगी है कि 27 अगस्त को पीड़िता के नाना के द्वारा शहपुरा पुलिस से शिकायत की गई थी, कि शहपुरा अंतर्गत सोहिल खान उम्र लगभग 18 साल  के द्वारा उनकी नातिन के साथ दुष्कर्म किया गया है। शहपुरा पुलिस द्वारा 27 अगस्त को ही बच्ची की पतासाजी कर दस्तयाब कर लिया गया। मेडिकल टेस्ट में पुष्टि होने के बाद पास्को एक्ट,एसटी एससी और बी एनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

 

 एसडीएम ने कहा कि घटना में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न संगठनो के माध्यम से जानकारी मिली है कि इस मामले को लेकर वे ज्ञापन देना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने उनसे बात की है। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, उन्होंने कहा कि अब ये न्यायालय के ऊपर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE