नीमच। जिला नीमच में बालिकाओं एवं महिलाओं की सूरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्कुल/कालेज/कौचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देश दिये गए है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिलें में दिनांक 03 सितम्बर 2024 को स्कुल/कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस थाना सिंगोली द्वारा माध्यमिक विद्यालय ग्राम ताल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम ताल, पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपलोन, शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ग्राम मालखेड़ा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम बोरखेड़ी कला, शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम डोलपुरा, पुलिस थाना मनासा द्वारा कन्या शाला विद्यालय मनासा, पुलिस थाना कुकडेंश्वर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर कुकडेंश्वर एवं पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद द्वारा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय नयागांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर बालिकाओं को गुड टच, बेड टच, डॉयल-100, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 की जानकारी दिये जाने के साथ ही सायबर अपराधों से बचनें एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस थाना सिंगोली द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर जागरूक किया जाने के साथ ही डॉयल-100, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 एवं अन्य इमरजेंसी नम्बरों के अतिरिक्त 01 जुलाई 2024 से लागु हुए नवीन कानुनों के संबंध में जानकारी दिये जाने के साथ ही सायबर अपराधों से बचनें एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।