मंदसौर। जिले के गांव नाहरगढ़ स्थित सर्वे क्रमांक 850 रकबा 0.21 हेक्ट पर फूल माली समाज ग्राम नाहरगढ़ की समिति द्वारा एक आवेदन कलेक्टर मंदसौर को सीतामऊ जनसुनवाई में दिया गया। जिसमें बताया गया अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर भूसा डाल, खंबे गाड़ कर तथा टीन शेड बनाकर, लकड़ी डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है।
जांच की जाकर उक्त भूमि सर्वे क्रमांक 850 रकबा 0.21 हेक्ट शासकीय भूमि पर से तहसीलदार कयामपुर द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 4 करोड़ रूपये है।