मंदसौर। शासन के निर्देशानुसार एक सितंबर से 15 सितंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन कलेक्टर मंदसौर तथा पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में किया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तीसरे दिवस जिला खनिज कार्यालय, थाना यातायात तथा परिवहन कार्यालय मंदसौर की संयुक्त कार्रवाई में मंदसौर शहर सीमा के अंतर्गत चेकिंग करते हुए अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर तथा एक डंपर जब्त किये गए।इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में 25 वाहनों पर हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट में 20000 रूपए का जुर्माना भी किया।