शामगढ़। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ के विद्यार्थियों में अपनी विरासत संबंधी सांस्कृतिक चेतना विकसित करने, भारतीय ज्ञान परम्परा एवं पुरातन वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ावा देने, बौद्धिक सम्पदा का लोकव्यापीकरण एवं साइंस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को उज्जैन शहर के तारामण्डल, साइंस सिटी (महानंदा नगर, उज्जैन), जंतर मंतर, त्रिवेणी संग्रहालय, विक्रम उद्योगपुरी, वेद्य शाला (डोंगला) और अन्य प्राचीन महत्व के स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण हेतु शासकीय महाविद्यालय शामगढ़ से दिनांक 04 सितम्बर 2024 को महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश गहलोत द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल रवाना किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।