BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2024, 3:50 pm
BIG REPORT : जिले में राजस्‍व महा अभियान के तहत 2 लाख 34 हजार 797 राजस्व प्रकरणों का निराकरण, नामातंरण , बटवारा एवं अभिलेख दुरस्‍ती के शत-प्रतिशत प्रकरण निराकृत, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार नीमच जिले में राजस्‍व महाभियान 2.0, गत 18 जुलाई से 31 अगस्‍त 2024 तक आयोजित किया गया। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओ के निराकरण के लिए दो चरणों में राजस्‍व महाअभियान का संचालन कर वर्षो से लंबित समस्‍याओं एवं राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण कराया है। नागरिकों की सुविधा के लिये प्रदेश व्‍यापी चलाए गये राजस्व महाअभियान के दोनों चरण कारगर सिद्ध हुए है।
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्‍व अभियान का सफल संचालन किया गया। कलेक्टर द्वारा अनुभाग व तहसील स्तर पर जाकर सतत मॉनिटरिंग की गई और देर रात तक पटवारी, राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई। इस कार्य में राजस्‍व अमले के साथ साथ अन्‍य विभागों का भी सहयोग लिया गया। जिसके सकारात्‍मक परिणाम सामने आए है। राजस्‍व महाअभियान 2.0 के तहत जिले में 2 लाख 34 हजार 797 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। राजस्‍व महाअभियान के माध्‍यम से नामांतरण के 786 में से सभी 786 प्रकरणों का, बंटवारा के 149 प्रकरणों में से सभी 149 प्रकरणों का, अभिलेख दुरूस्‍तगी के 57 प्रकरणों में से सभी 57 प्रकरणों आरसीएमएस में दर्ज नवीन प्रकरणों 3199 में से सभी में 3199 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। साथ ही नक्‍शा तरमीम के 41349 प्रकरणों का, समग्र ई-केवायसी के 189257 प्रकरणों  का निराकरण किया गया है।
भु-अभिलेख प्रभारी अधिकारी प्रीती संघवी ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि 
राजस्‍व महाअभियान के प्रथम चरण में नीमच जिले में एक लाख 28 हजार 946 राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण कर किसानों को सेवाए उपलब्‍ध करवाई गई है। इनसे बी-1 वाचन 808 ग्रामों में किया गया। ई-केवायसी 8310 नक्‍शा तरमीम 43425 आरसीएमएस प्रकरण 1529, नवीन प्रकरण 4874 प्रकरणों का निराकरण प्रथम चरण में किया गया है। इस तरह नीमच जिले में राजस्‍व महाअभियान किसानों की राजस्‍व सम्‍बंधी समस्‍याओं और  प्रकरणों के निराकरण के अपने उद्देश्‍य में पूरी तरह सफल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE