BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2024, 4:23 pm
BIG REPORT : तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितंबर को, मनासा न्यायालय में हुई लंबित शमनीय प्रकरणों को लेकर बैठक, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार आगामी 14 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनासा सतीश चन्द्र मालवीय, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनासा आशुतोष यादव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश मनासा शिवांगी सिंह परिहार, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश मनासा प्रीति परिहार ने अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच सुशांत हुद्दार के निर्देशन में बुधवार को सिविल न्यायालय मनासा क्लेम प्रकरणों में बीमा कंपनी के अधिवक्ता, क्लेम प्रकरणों के अधिवक्ता एवं नगर परिषद संबंधित प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत विभाग संबंधित प्रकरण, न्यायालय में लंबित शमनीय प्रकरणों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र मालवीय ने लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण में होने वाले फायदों से अवगत कराया। साथ ही समन शुल्क में मिलने वाली छूट के बारे में सभी को जानकारी दी। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनुप बंब, अधिवक्ता रमेशचंद्र मुंदडा, नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपुत, सीएमओ रितेश पाटीदार, मनासा थाना प्रभारी शिवकुमार यादव, कुकडेश्वर थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी, रामपुरा थाना प्रभारी, विद्युत विभाग कनिष्ठ उपयंत्री डीके मालवीय, प्रेस क्लब अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय, सचिव भरत कनेरिया, पुर्व अध्यक्ष संजय व्यास, पुर्व सचिव धर्मेन्द्र पाटीदार, उपाध्यक्ष राकेश गुर्जर सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE