मल्हारगढ़। मंदसौर जिले में एक सितम्बर से पंद्रह सितम्बर तक यातायात पख़वाड़े का आयोजन मल्हारगढ़ डिवीजन में परिवहन विभाग, खनिज विभाग एवं यातायात (ट्रेफिक) पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की जा रही हैं। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही लगातार जारी हैं। परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों के परमिट फिटनेस कि जांच की जारी हैं। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहो से अतिक्रमण हटा कर यातायात सुचारु रूप से शुरू करवाया जा रहा हैं।