BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2024, 7:05 pm
BIG NEWS : जिला कलेक्टर के निर्देश पर कांकरिया तलाई पहुंचा जांच दल, देर शाम तक मौके पर जाकर कराए गये निर्माण कार्यों का किया भौतिक सत्यापन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। बीते मंगलवार को सिंगोली तहसील के ग्राम कांकरिया तलाई निवासी मुकेश प्रजापत ने ग्राम पंचायत कांकरिया तलाई सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए करीब 1000 हजार पेज की शिकायती पन्नो की माला पहनकर रेंगते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में पहुंच और सिर पर चप्पल रखकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से न्याय की भीख मांगने का वीडियो सोशल मीडिया सहित देश के प्रमुख न्यूज चैनलों की हेडलाइन बनने पर नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच दल बनाया और जल्द से जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग नीमच बीएल कतीजा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जावद आकाश धुर्वे, जिला पंचायत ऑडिटर जय कुमार जैन, क्षेत्रीय उपयंत्री गोपाल कुमावत, क्षेत्रीय एडीईओ दिलीप कुमार गुर्जर, तहसीलदार राजेश सोनी, नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी रतनगढ़ जांच दल कांकरिया तलाई पहुंचा। जहां पर जांच टीम ने देर शाम तक शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन में दर्शाये गए बिंदुओं के अनुसार मौका स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन करते हुए जांच की। जांच के दौरान एक स्थान पर अवैध उत्खनन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई जिसका मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मौका पंचनामा भी बनाया। जांच दल गुरुवार को जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के समक्ष जांच रिपोर्ट पेश करेगा। हालांकि भौतिक सत्यापन के दौरान अधिकांश बिंदुओं में शिकायतकर्ता की शिकायत निराधार पाई गई, जबकि निर्माण कार्यों में भी वित्तीय अनियमिता के संकेत नहीं मिले। अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार द्वारा  अपनी रिपोर्ट पेश की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE