BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2024, 7:45 pm
KHABAR : नवागत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों की समीक्षा बैठक संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

झाबुआ। नवागत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया के सम्बन्ध में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियो के शेड्‌यूल के अनुसार कार्य निष्पादन के लिए कहा गया। उन्होने बताया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया की जाये, इसमें डोर टू डोर मतदाताओं का सत्यापन किया जाना आवश्यक है। बीएलओ का प्रशिक्षण करवाया जाये और प्रत्येक दिन की एंट्री उसी दिन किया जाना सुनिश्चित की जाये। फॉर्म 6, 7 और 8 की प्रक्रिया को ऑनलाइन एप के माध्यम से कराये जाये।
मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण कर प्रस्ताव भेजे जाये, जिन मतदान केन्द्रों पर जेन्डर रेशियो बहुत कम या बहुत अधिक है उसका एनालिसिस किया जाये और जनसांख्यिकीय समान प्रविष्टियों (डीएसई) वोटर्स को हटाया जाना सुनिश्चित किया जाये जिससे दोहराव ना हो सके। विडियो कान्फ्रेंसिंग के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने निर्देश दिये कि डीएसई वोटर्स को हटाये जाने हेतु 6 सितम्बर तक बीएलओ को एसाइन करने की कार्यवाही पूर्ण करे, औसत ईपी रेशियो से कम और अधिक के मतदान केन्द्रों का एनालिसिस किया जाये, स्टैण्डिंग समिति की बैठक बुलाकर समस्त जानकारी साझा की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE