विदिशा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज प्रदीप दुबे एवं विधिक सहायता अधिकारी मसूद एहमद खान के द्वारा सरल शब्दों में कानून और जिला न्यायालय के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के बारे में समझाईश दी तथा सभी के साथ समानता का व्यवहार करने की एवं सोशल मीडिया में फैल रही फेक न्यूज से सावधान रहने के लिए भी कहा।
विद्यालय के प्राचार्य खजान सिंह द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय श्रीवास्तव ने किया।