BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2024, 8:13 pm
REPORT : कृषि के साथ साथ उघानिकीय व दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में अपार संभावनाएं- कलेक्टर सिंह, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कृषि आदान कार्यों की समीक्षा के उपरांत कहा कि विदिशा जिला कृषि खासकर सरबती गेहूं के उत्पादन क्षेत्र में ख्याति अर्जित करता है। जिले में उद्यानिकी और दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जिले से निजी कंपनियों द्वारा दूध क्रय किया जा रहा है। इस क्षेत्र में और बढ़ावा देने पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसान किसी भी प्रकार से ठगी के शिकार ना हो पाएं पर विशेष नजर रखी जाए के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि परम्परागत कृषि की जगह उद्यानिकी फसलों की और अधिक रुझान बढ़े ताकि किसानों को हर रोज आमदनी हो। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रति हेक्टेयर लागत कम और मुनाफा बढ़ाने के लिए उन्नत बीज, हाईब्रिड पौधे लगाने होंगे, ताकि साल में दो से तीन  बार उत्पादन ले सकें।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण समितियों एवं डबल लॉक में किया गया है। उन्होंने इसमें किसी भी प्रकार की हेराफेरी ना हो इसके लिए सतत् निरीक्षण करने के निर्देश संबंधितों को दिए हैं।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले के जो किसान राज्य व राज्य के बाहर जाकर प्रशिक्षित होकर आते हैं। उनके द्वारा नवाचारों का अपने खेतों में प्रयोग किया जाए ताकि अन्य कृषक उत्पादन देख कर अभिप्रेरित हो सकें।
कलेक्टर सिंह द्वारा बुधवार की सायंकाल कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित इस बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक केएस खपाडिया ने खरीफ फसलों के आच्छादन के तहत फसल वार रकबा की जानकारी देते हुए गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान का रकबा बढ़ने की जानकारी देते हुए अन्य फसलों एवं रबी फसलों के लिए पूर्व तैयारियां पर गहन प्रकाश डाला है। जिसमें मुख्य रूप से खाद बीज, फसल बीमा सहित अन्य बिंदुओं से अवगत कराया है। इसी प्रकार पशु-चिकित्सक सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ एन के शुक्ला ने भी जानकारी से अवगत कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE