चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत आज गुरुवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर है। अतिरिक्त जिला कलक्टर भूअ सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि वे जयपुर आवास से राजकीय वाहन द्वारा प्रस्थान कर वे पाण्डोली (चितौड़गढ़) पहुंचेंगे। पन्नाधाय पेनेरोमा का निरीक्षण करेंगे एवं अपरान्ह 02.00 बजे पाण्डोली से राजकीय कार से प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ दुर्ग संग्राहलय का अवलोकन करेंगे एवं सायं 03.00 बजे चितौडगढ़ से राजकीय कार से प्रस्थान कर सायं 03.30 बजे भदेसर में अनगढ़ बावजी पेनोरमा का निरीक्षण कर सायं 04.00 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।