नीमच। एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीएम डॉ ममता खेडे एवं डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव एवं संजीव साहू ने जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश भी दिए।