नीमच। शिक्षक घीसालाल धनगर विगत 26 वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर मोरवन में कार्यरत है। उन्होंने अध्यापन के साथ ही छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन देकर छात्रों को आगे बढ़ाने में बहुत ही सहरानीय प्रयास किया। शिक्षक धनगर विज्ञान विषय के शिक्षक हैं। इनके मार्गदर्शन में विद्यालय के आठ छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर तक विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के छात्र धर्मेंद्र पाटीदार ने तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के हाथों राष्ट्रीय इनोवेशन पुरस्कार प्राप्त किया है। शिक्षक धनगर ने इस विद्यालय से अध्ययन कर निकले पूर्व छात्रों का एक ग्रुप बना रखा है, इस ग्रुप के छात्रों के माध्यम से समय-समय पर वर्तमान छात्रों का मार्गदर्शन करवाते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत छात्र-छात्राएं जब भी छुट्टियों में गांव आते हैं तो शिक्षक धनगर उनसे संपर्क कर, विद्यालय में आमंत्रित करते हैं तथा वर्तमान अध्यनरत छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करवाते हैं, जिससे वर्तमान में अध्यनरत छात्र छात्राएं उत्साहित होकर आगे सफलता प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, शिक्षक धनगर ने विद्यालय के अंदर सघन वृक्षारोपण का सराहनीय कार्य भी करवाया हैं। सघन वृक्षारोपण एवं पर्यावरण गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण विद्यालय को वर्ष 2014 में राज्य स्तरीय ष्पर्यावरण मित्रष् पुरस्कार का सम्मान प्राप्त हुआ हैं।
अभिभावकों पालकों से सतत सम्पर्क- शिक्षक धनगर केवल विद्यालय तक की अध्यापन का कार्य नहीं करवाते बल्कि छात्र-छात्राओं का टाइम टेबल बनवाकर, इस टाइम टेबल के अनुसार सुबह-शाम उनके पालकों को फोन लगाकर, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछतें हैं तथा टाइम टेबल के अनुसार अध्यापन करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हैं जिससे छात्र-छात्राएं पूरी लगन से पढ़ाई कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते हैं। विगत कई वर्षों में शिक्षक धनगर का विज्ञान विषय का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है! जनकपुर विद्यालय में लगभग 200 छात्राएं अध्यापन करती है। शिक्षक धनगर ने छात्राओं को नि शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। जनसहयोग से विगत 5 वर्षों से छात्राओं को नि शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उच्च पदों पर कार्यरत पूर्व छात्रों से विद्याथियों का मार्गदर्शन- शिक्षक धनगर ने विद्यालय से विगत 29 वर्षों से अध्ययन कर विभिन्न क्षेत्रों पर उच्च पदों पर कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप बना रखा है जब इस ग्रुप के पूर्व छात्र, कभी गांव आते हैं, तो शिक्षक धनगर उनसे संपर्क कर उनको विद्यालय में बुलवाते हैं तथा वर्तमान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का कैरियर मार्गदर्शन करवाते हैं, इससे छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ होता है। जब पूर्व छात्र छात्राएं मार्गदर्शन देते हैं, तो छात्र यह सोचते हैं, कि यदि इस विद्यालय के छात्र इस प्रकार आगे बढ़ सकते हैं तो हम क्यों नहीं? इस प्रकार छात्र-छात्राएं मार्गदर्शन प्राप्त कर सफलता प्राप्त करते हैं।
छात्राओं के लिए निशुल्क सैनिटरी पेड की व्यवस्था- इस विद्यालय में लगभग 200 छात्राएं अध्यनरत है छात्राओं की व्यक्तिगत समस्या के समाधान के लिए शिक्षक धनगर ने पूर्व अध्यनरत छात्र के सहयोग से विद्यालय में नि शुल्क सेनेटरी पेट की व्यवस्था कर रखी है! विद्यालय के पूर्व छात्र रवि पाटीदार एवं यमुना प्रसाद पाटीदार के सहयोग से विद्यालय में विगत 5 वर्षों से छात्राओं को नि शुल्क सेनेटरी पैड की उपलब्ध करवाई जा रही है।