BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 12:16 pm
KHABAR : आदिवासी बहुल बस्तियों में पहुंचे जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार, पीएम जनमन अभियान के तहत हो रहे काम की जानी जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत चयनित आदर्श ग्राम जौरासी, ग्राम पंचायत घरसौदी एवं ग्राम पंचायत चीनौर के ग्राम पथरियापुरा में चल रहे विकास कार्यों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने यहाँ की बस्तियों में खाद्यान्न पर्ची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही सहरिया जनजाति परिवारों के लोगों से चर्चा कर पेयजल, स्वास्थ्य सेवायें व बच्चों की पढ़ाई सहित उनकी कठिनाईयां व समस्यायें सुनीं।

जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार ने इस दौरान पीएम जनमन अभियान के समस्त घटकों के सर्वे का सत्यापन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय घरसौदी में  छात्रों की उपस्थिति बहुत कम होने एवं विद्यालय में साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और इसमें सुधार लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । उन्होंने स्थानीय निवासियों की आँखों की जांच के लिए शासकीय अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

चीनौर से जुड़े ग्राम पथरियापुरा के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जनमन आवास के हितग्राहियों से चर्चा की। साथ ही जनमन आवासों का निरीक्षण किया । संबंधित हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि ठेकेदार के द्वारा पैसा प्राप्त कर लिया है परंतु आवास कार्य पूर्ण  नहीं कराए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने भितरवार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार के माध्यम से  समय सीमा में आवास पूर्ण कराए जाएँ। यदि ठेकेदार की लापरवाही सामने आए तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

भ्रमण के दौरान एसडीम डबरा दिव्यांशु चौधरी व एसडीएम भितरवार डीएन सिंह तथा जनपद पंचायत डबरा एवं भितरवार के सीईओ, बीएमओ व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE