BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 12:18 pm
REPORT : जेएएच के आईसीयू में लगी आग की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित, पांच दिन में प्रस्तुत करना होगा जांच प्रतिवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जयारोग्य चिकित्सालय स्थित ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू के एयर कंडीशनर में बीते रोज शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग संबंधी घटना की जाँच के लिये पाँच सदस्यीय जाँच समिति गठित की गई है। इस समिति में एसडीएम लश्कर व सीएसपी इंदरगंज सहित पाँच सदस्य शामिल किए गए हैं। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर के एस धाकड़ द्वारा गठित इस समिति से पाँच दिन में जाँच प्रतिवेदन माँगा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाँच सदस्यीय जाँच समिति में गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष न्यूरो सर्जरी विभाग डॉ. अविनाश शर्मा, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष मेडीसन डॉ. संजय धवले, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल डॉ. नीलिमा टण्डन, एसडीएम लश्कर विनोद सिंह एवं सीएसपी इंदरगंज अशोक सिंह जादौन को शामिल किया गया है।


तकनीकी कारणों की जाँच के लिये दो सदस्यीय समिति गठित-
जयारोग्य चिकित्सालय स्थित ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू के एयर कंडीशनर में लगी आग के तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिये जीआर मेडीकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. आर के एस धाकड़ ने दो सदस्यीय समिति गठित की है। इस समिति से भी पाँच दिवस की समय-सीमा में जाँच प्रतिवेदन देने के लिये कहा गया है। समिति में उप आयुक्त नगर निगम अतिबल सिंह व कार्यपालन यंत्री विद्युत यांत्रिकी एसपी शर्मा शामिल किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE