BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 12:23 pm
BIG REPORT : आकार लेने लगी है एलीवेटेड रोड, कलेक्टर चौहान ने बैठक लेकर दिए काम को रफ्तार देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर के आधुनिकीकरण एवं सुनियोजित विकास में बड़े आयाम के रूप में जुड़ रही एलीवेटेड रोड़ अब आकार लेने लगी है। एलीवेटेड रोड़ के प्रथम चरण में कहीं पर पिलर, कहीं पर गर्डर तो कहीं पिलर्स के ऊपर गर्डर सहित स्लैब डालने का काम हो रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को एलीवेटेड रोड़ की कार्य एजेंसी सेतु निगम के अधिकारियों एवं संबंधित एसडीएम व राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर एलीवेटेड रोड़ के काम को और तेज करने के निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर चौहान ने एलीवेटेड रोड़ के प्रथम चरण के शेष बचे हिस्सों में निजी जमीन के भू-अर्जन की कार्रवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन के बाद संबंधित भू-स्वामियों व मकान मालिकों को तत्परता से भू-अर्जन की राशि मुहैया कराई जाए। साथ ही कहा कि एलीवेटेड रोड़ निर्माण में स्थानीय निवासियों की वजह से आ रही बाधाओं को दूर करने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। साथ ही लोगों को बताएँ कि एलीवेटेड रोड़ के निर्माण से आपके क्षेत्र का ही विकास होगा और शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

कलेक्टर चौहान ने एलीवेटेड रोड़ के निर्माण में आ रही मानपुर गिर्द, मोहम्मदपुर, रानीपुरा, गोसपुरा, रमटापुरा व महलगांव मौजों की निजी जमीन के भू-अर्जन कार्य की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि रानीपुरा व महलगांव मौजे की जमीन की भू-अर्जन की कार्यवाही अंतिम चरण में है। साथ ही मानपुर गिर्द, मोहम्मदपुर व रमटापुरा क्षेत्र की बस्तियों में स्थित निजी जमीन के भू-अर्जन की कार्यवाही भी तेजी से की जा रही है। 

ज्ञात हो मानपुर गिर्द के अंतर्गत दाने बाबा के पास की बस्तियां, मोहम्मदपुर में राधा विहार, रमटापुरा व गोसपुरा में कुशवाह मोहल्ला, हजीरा पुल से मनोरंजनालय, मानस भवन के सामने, महलगांव में रामजानकी मंदिर, छिद्रपुरा, रमटापुरा में नैरो रेलवे लाइन की समीप की बस्तियां आती हैं।

कलेक्टर चौहान ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलीवेटेड रोड़ का काम पूरी गुणवत्ता के साथ और तेजी के साथ मूर्तरूप दें। बरसात के कारण जिन क्षेत्रों में काम नहीं हो पा रहा है वहाँ अगले 15 दिन के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश उन्होंने दिए। साथ ही कहा कि यदि निर्माण में कोई बाधा आए तो उसे तत्काल जिला प्रशासन के ध्यान में लाएँ, जिससे काम को सुचारू कराया जा सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि एलीवेटेड रोड़ के प्रथम चरण में अभी तक 365.35 करोड़ रूपए की धनराशि मंजूर हुई है। प्रथम चरण में लगभग 5 हजार 895 मीटर लम्बाई में एलीवेटेड रोड़ का काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी के सभागार में आयोजित हुई बैठक में अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, एसडीएम झांसी रोड़ विनोद सिंह, एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, भू-अर्जन अधिकारी एवं एसडीएम मुरार ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री सेतु निगम जोगिन्दर सिंह यादव व सहायक यंत्री प्रबल प्रताप सिंह सिसोदिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE