गुना। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय पीजी कॉलेज गुना के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया तथा ईवीएम मशीन का हेन्डसऑन भी कराया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दलों का आगामी द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 06 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज गुना के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा।