मनासा। कार्मेल कान्वेंट स्कूल मनासा के बच्चों द्वारा बुधवार को मंदसौर नाके पर 10-10 रुपए दुकानो पर जाकर मांगे जा रहें थे। उक्त मामले को भाजपा नेता एवं नगर परिषद मनासा के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर ने तत्काल संज्ञान में लेकर मनासा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार को अवगत कराया और कार्मेल कान्वेंट स्कूल मनासा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर मनासा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार के निर्देश पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कार्मेल कान्वेंट स्कूल मनासा को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस मामले में आज गुरुवार को मनासा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार एवं स्कूल प्रशासन सें मुलाकात की गयी है। इस दौरान भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य विजय शर्मा, नगर परिषद मनासा वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद दशरथ खटवा एवं कुशल ग्वाला उपस्थिति थे।