खरगोन। 06 माह के बाद ऊपरी आहार, पोषण प्रदर्शनी व सुपोषण दिवस का आयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना ग्रामीण खरगोन के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण माह का आयोजन किया गया। पोषण माह अंतर्गत प्रथम सप्ताह गतिविधि का आयोजन कर शिशुओं को 06 माह के बाद ऊपरी आहार पर चर्चा, मंगल दिवस, समुदाय पर आधारित गतिविधि, पूरक पोषण आहार एवं खाद्य विविधता पर चर्चा, स्थानीय खाद्य पदार्थ एवं मिलेट के ऊपरी आहार व्यंजन एवं उनका प्रदर्शन कर महिलाओं को उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।