खरगोन। मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग खरगोन के द्वारा एक नया नवाचार खरगोन जिले में लाया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय संस्था जपाइगो द्वारा तकनीकी सहयोग से जिले में बीपीसीआर (जन्म की तैयारी और जटिलता का प्रबंधन) कैलेंडर बनाया गया है। यह कैलेंडर प्रत्येक गर्भवती महिला के घर पर लगाया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिला एवं उनके परिवार को बता रहे कि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान हमें किस अस्पताल में जाना है।
इस कैलेंडर में आशा, एनएम, अस्पताल का नाम अंकित रहेगा, ताकि गर्भवती महिलाओं को जब भी प्रसव पीड़ा हो तो वह इनसे संपर्क कर सके। साथ ही होने वाली जटिलताओं एवं उच्च जोखिम होने पर सही स्वास्थ्य संस्था पर पहुंच सके। जिससे जिले में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। मुख्स उद्देश्य यह है कि प्रत्येक गर्भवती महिला को सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ ले सके।