सरवानिया महाराज। गांव ढाबा के शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं गांव वासियों द्वारा शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढाबा के गत वर्ष का शैक्षणिक परिणाम कक्षा आठ का 100 प्रतिशत रहने एवं राष्ट्रीय मींस कम मेरिट प्रतियोगिता परीक्षा में दो छात्राओं के चयनित होने पर जिला स्तरीय 8वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रा द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक दिनेश पाटीदार का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चयन होने पर गांव वासियों द्वारा प्रधान अध्यापक का सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा एक पौधा एक शिक्षक अभियान की शुरुआत कर वृक्षारोपण किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढाबा के सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह हाडा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गणपत धनगर, जन शिक्षक कमल राठौर, सुनील कारपेंटर, शाला के शिक्षक प्रेमचंद दीवान, प्रहलाद पाटीदार, तुलसीराम धनगर, समरथमल मालवीय एवं गांव वासी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन दिलीप पलोड़ द्वारा किया गया।