चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा ज्ञानदीप केयर होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा अधीक्षक शंकर लाल रावल से एचआईवी पॉजिटिव बालकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा खाना, साफ-सफाई, मेडिकल, पीने के लिए स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधीक्षक शंकर लाल रावल ने बताया कि केयर होम में कुल 27 बच्चे हैं। निरीक्षण के समय काउन्सलर सायर सुवालका, परीवीक्षा अधिकारी धर्ममचन सुवालका आदि उपस्थित थे।