BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 5:56 pm
BIG NEWS : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सिंगोली में नगर परिषद ने चलाया अभियान, दुकानदारों को दी समझाईश, पढ़े मेहबूब मेव की खबर   

Share On:-

सिंगोली। नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया अभियान के तहत बाजार के दुकान और अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जिसमें लगभग 4 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया इस दौरान प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक न रखने की समझाईश देते हुए कपड़े थैली रखने को कहा गया। सिंगल युज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों पर 1300 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गयी। वहीं दुकानदारों को कपड़े की थैली, कागज का बैग और निर्धारित मापदंड वाले कैरी बैग को वैकल्पिक के रूप में रखने का निर्देश दिया गया वहीं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत होने वाले कार्रवाई की जानकारी दी गयी। 
नगर परिषद प्रभारी सीएमओ अंकित मांझी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से समाप्त किया जायेगा। इसके लिए लगातार नगर परिषद कचरा गाड़ी से एलाउंस कर जनता एवं व्यापारीयो को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर के पर्यावरण एवं सफाई स्वच्छता में सुधार लाने के लिए प्लास्टिक के उपयोग को बंद करना आवश्यक है। उन्होंने शहरवासियों से भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। गुरूवार को की गई इस कार्यवाही में नगर परिषद के राजस्व अधिकारी कपिल राजावत के साथ बलराज छीपा, बंशीलाल छपरीबंद, आशीष कोठारी, कंवरलाल प्रजापत, सागर सेन, मंगल सोनी, सचिन टाॅंक, राहुल शर्मा, राहुल टाॅंक, आरिफ मेव, लोकेश टेलर और अन्य नगर परिषदकर्मी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE