BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 6:14 pm
KHABAR : नयागांव, सरवनिया महाराज, कुकडेश्वर और नगरी में जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगति पर, परियोजना पूरी होने पर चारों नगरों के 8 हजार घरों तक पहुंचेगा शुद्ध जल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से नीमच जिले के नयागॉव, सरवनिया महाराज और कुकडेश्वर में तथा मंदसौर के नगरी में समूह जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना से चारों नगरों की कुल 40 हजार से अधिक की अबादी लाभन्वित होगी। चारो नगरों की जल प्रदाय परियोजना की कुल लागत लगभग 54.89 करोड़ रूपये है। हर घर नल के माध्यम से शुद्ध जल पहुॅचाने के लिए नगरी के लिए 1.15 एमएलडी,नयागॉव के लिए 1.15 एमएलडी , सरवनिया महाराज के लिए 1.40 एमएलडी और कुकडेश्वर के लिए 1.70 एमएलडी क्षमता के जलशोधन संयंत्र निर्मित किए जा रहे है। वहीं प्रत्येक घर को जल प्रदाय नेटवर्क से जोड़ने के लिए  नयागॉव में 28.037 किलोमीटर, सरवनिया महाराज में 15.039 किलोमीटर, नगरी में 15.042 किलोमीटर व कुकडेश्वर में 17.618 किलोमीटर का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाया जाना है। पाइप लाइन बिछाने के उपरांत सड़कों की मरम्मत का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जल के संग्रहरण के लिए नयागॉव,सरवनिया महाराज और कुकडेश्वर में एक-एक ओरवर टैंक भी निर्मित किया जा रहा है। गौरतलब  है कि इस  कार्य को मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की उज्जैन इकाई क्रियांवित कर रही है। पीआईयू स्तर पर व परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा समय समय पर निर्माण कार्य की समीक्षा भी की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE