BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 6:24 pm
BIG NEWS : पड़दा में विधायक मारू ने किया 81.20 लाख के विकास कार्यो लोकार्पण और 34.64 लाख के विकास कार्यो का भूमिपुजन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। गुरू का हमेशा सम्मान करे। गुरू हमें कर्मफल का रास्ते बताते है। सम्मान दोगे तो सम्मान मिलेगा। गुरू का आशीर्वाद ले और जहां भी वह मिले उनका सम्मान कर नमन अवश्य करें। गुरू हमेशा आशीर्वाद ही देंगे। आज कई विकास कार्यो का लोकार्पण हुआ। भूमिपुजन भी हुए। विकास यह परंपरा तो हमेशा जारी रहेगी। जितनी आपकी मांगे है धीरे धीर पूरी हो रही है। मांग एक ऐसी चीज जो कभी रूकेगी नहीं लेकिन विकास भी सतत चलता रहेगा। गंगाबावड़ी सड़क की सौगात मिल गई है अब कुकडेश्वर से दांतोली, पानमाता का रोड जरूरी है उसे भी बनाया जाएगा। स्वीकृति का प्रयास जारी है। 
यह बात विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने कही। मारु ग्राम पंचायत पड़दा में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने पड़दा में 81.20 लाख के 16 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 34.64 लाख के करीब 8 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। कन्यापूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गरासिया, सरपंच सुभाष श्रीमाल, उपसरपंच विष्णु बाण्डा, केदार धनगर, नितिन श्रीमाल, प्राचार्य हेमेंद्र श्रीवास्तव सहित पंचगण एवं पार्टी के सभी श्रेष्ठ  कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में लोकार्पण भूमिपूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण पारीक व रामचन्द्र वर्मा का सम्मान किया गया। विधायक मारू ने शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी। 
मारू ने आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत करने का काम कर रहे है और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हम विधानसभा का विकास करने में लगे है। अभी भी मुख्यमंत्री यादव ने पूरे चार साल का रोड मेप पहले ही मांग लिया है। जितनी भी सड़के, डेम, और अन्य काम बचे है उन्हें चार साल में पूरा करना है यह संकल्प है हमारा। अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की जमीन है गांव विकास में काम आएगी। और जब विकास करना है तो जमीने बचानी भी होगी। इसलिए सभी से अनुरोध है अवैध अतिक्रमण करने से बचे। गांधी सागर से पेयजल और सिंचाई का पानी हमें जल्द मिलने लगेगा। इसका तीव्र गति से काम चल रहा हैं। सरपंच सुभाष श्रीमाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर विकास कार्यो की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE