सरवानिया महाराज। संकुल केन्द्र पिपलिया रावजी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पिपलिया रुंडी में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों द्वारा केक काटा गया।
संस्था प्रधान शेरअली शाह व शिक्षक चांदमल पाटीदार ने कहा कि अपने माता-पिता की बातों को गौर से सुनना और कहा मानना चाहिए क्योंकि वो हमारे प्रथम गुरु है। तथा शिक्षकों द्वारा दिये गये होमवर्क को पुरा कर अच्छी पढ़ाई कर अपना नाम रोशन करें।