मनासा। आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिला आयुष अधिकारी नीमच डॉक्टर आशीष बोराना के निर्देशानुसार शासकीय होम्योपैथिक ओषधालय ढाकनी पर गुरुवार 05 सितंबर को जरावस्था जन्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्सा आधिकारी डॉ भरत कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चिकित्सा शिविर में नि:शुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही बीपी शुगर एचबी आदि की नि:शुल्क जांच कर दवाइयां प्रदान की गई। सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित इस शिविर में कुल 148 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गई।
इस शिविर में डॉ भरत कुमार पाटीदार, डॉ विवेक शर्मा, सीएचओ प्राची राठौड़, कंपाउंडर श्याम लाल मालवीय, योगा प्रशिक्षक दीपक माली, आशा कार्यकर्ता
संतोष सेन, मंजू मालवीय, उमादेवी शर्मा, सुधा व्यास ने अपनी सेवाएं दी।