सरवानिया महाराज। ध्वज फहराकर और आरती कर मैला एवं भजन संध्या का आयोजन विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। शहर के बाबा रामदेव मंदिर पर भादवी बीज पर रामसापीर का एक दिवसीय मैला एवं भजन संध्या के आयोजन की शुरुआत हुई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन सीएमओ गीरीश शर्मा उपाध्यक्ष रामलाल राठौर सहित पार्षदगण गणमान्यजन कर्मचारी शहरवासी उपस्थित थे।