BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2024, 7:34 pm
NEWS : दिव्यांग बालकों के साथ मनाया विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने जन्म दिवस, बोले- संस्था के सहयोग के लिए हर संभव तत्पर रहूंगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने गुरूवार को अपना जन्म दिवस रामदेवजी का चंदेरिया स्थित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान द्वारा संचालित दिव्यांग आवासीय विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों के संग मनाया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा कि इन बच्चों की सेवा का जो जिम्मा संस्था ने लिया है, उसके लिए मैं दिल से साधुवाद देता हूँ। संस्था के सहयोग के लिए हर संभव में तत्पर रहूंगा। संस्था को नगर विकास न्यास चित्तौड़गढ़ द्वारा रियायती दर पर आवंटित भूमि जो की ग्राम पुठोली में स्थित है उसके विकास के लिए में हर संभव आगे आकर जन सहयोग तथा सरकारी सहयोग का प्रयास करूंगा। यह मेरा सौभाग्य होगा की दिव्यांगों की सेवा में अपनी आहुति दे सकूं।
विधायक आक्या ने जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में भी मनाया, उन्होंने संस्था प्रधान ओमप्रकाश जोशी को साफा व उपरना सहित विशेष शिक्षक दीपक शर्मा, प्रदीप पटवा, राहुल वर्मा, राधाकिशन गुर्जर, सांवरमल भट्ट, गायत्री सारस्वत का भी उपरना ओढाकर सम्मान किया। प्रारंभ में बधिर छात्रा नंदिनी शर्मा ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। संस्थाध्यक्ष सीए डॉक्टर अर्जुन मूंदड़ा ने स्वागत उदबोधन दिया।
इसी अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा स्वागत कैलाश तोषनीवाल ने किया और जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों के साथ विधायक चंद्रभान आक्या ने केक काटकर खुशियां बाटी और बच्चों को विशेष भोजन करवाया। संस्था द्वारा बधाई पत्र प्रदान कर विधायक का अभिनंदन किया गया।
समारोह में सुशील शर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका चित्तौड़गढ़, सुरेश झँवर पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास चित्तौड़गढ़, भोलाराम प्रजापत, रोहिताश जाट, पूरण सिंह राणा, मिट्ठू लाल जायसवाल आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित, संस्था सचिव मनजीत सिंह गरेवाल, संस्था सदस्य दिनेश चंद्र खंडेलवाल, अशोक नामधर, राकेश जेतलिया आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान कोषाध्यक्ष राकेश मंत्री ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE