मंदसौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंदसौर की एक शिक्षिका द्वारा शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करने पर आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।
एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल खजूरिया सांरग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (उच्च पद प्रभार प्राचार्य) के पद पर पदस्थ शिक्षिका सुनीता गोधा द्वारा विद्यालय में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती है। नामांकन बढाने हेतु शासन की योजनाओ एवं विद्यालय की गतिविधियो का स्थानीय भाषा में प्रचार-प्रसार किया जाता हैं। ड्रापआउट को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने का कार्य विगत कई सालो से शिक्षिका सुनीता द्वारा किया जा रहा हैं। गाँव-गाँव जाकर पालको से, भूतपूर्व छात्राओ से, स्थानीय नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों से निरन्तर जीवित संपर्क रखना व स्थानीय बोली में नुक्कड नाटक कर शिक्षा की अलख जगाने का काम भी शिक्षिका द्वारा किया जा रहा हैं। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपल्या स्टेशन में कार्य करते हुए सुनीता गोधा ने विद्यालय के नामांकन को बढाने का सफल प्रयास किया। यहाँ पर लगभग 23 गांव की निर्धन प्रतिभावान छात्राऐं विद्यालय में अध्ययन हेतू आती है। जिनके पालक श्रमिक या मजदूरी का कार्य करते है। बच्चो की पढाई लिखवाई उनकी प्राथमिकता नही है। सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से नवप्रवेशित छात्राओ के अतिरिक्त अन्य जरुरतमंद छात्राओ को आवश्यकतानुसार स्वेटर स्कूल बेग, गणवेश, जूते आदि भी उपलब्ध करवाए। सुनीता गोधा द्वारा पितृहीन निर्धन छात्राओ को फीस, वस्त्र, खाद्य सामग्री, पोषक आहार आदि का गुप्तदान करवाया गया। छात्राओ के अध्ययन एवं मनोरजंन हेतू विभिन्न रोचक पुस्तके विद्यालय के पुस्तकालय को अनुदान में देना।
शिक्षिका सुनीता गोधा द्वारा शिक्षा के साथ पोषण, स्वास्थ्य, खेलकूद, मनोरंजन तथा सांस्कृतिक क्रिया कलाप को अपनी गतिविधी में शामिल कर स्थानीय बोली में नुक्कड नाटक तथा निबंध स्लोगन के साथ-साथ संगीत, चित्रकला आदि के माध्यम से विद्यार्थियो एवं युवा पिढी में सामाजिक जागरुकता लाने का प्रयास लगातार 25 वर्षो से किया जा रहा है।
वर्तमान में शिक्षिका सुनीता लोढ़ा मप्र शासन के राज्य आनंद संस्थान की राज्य मास्टर ट्रेनर एवं आनंन्दम सहयोगी के पद पर रहते हुए स्वप्रेरणा एवं बिना किसी मानदेय के अतिरिक्त समय में आनंदम गतिविधियों को करना तथा जिला पुरातत्व संघ मन्दसौर की कार्यकारिणी सदस्य होकर पुरातत्व महत्व के धरोहर के संरक्षण में योगदान दे रही हैं। श्रेष्ठ वार्षिक परीक्षा परिणाम, नामांकन में वृद्धि, दिव्यांग कल्याण कार्य, बेटी बचाओ अभियान, स्वच्छता अभियान, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, झील महोत्सव, शाला सिद्धी, रेडक्रास, विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन, केरियर काउन्सलर, पुरातत्व विभाग, पर्यावरण संरक्षण, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण, डिजिटल इंडिया एवं अन्य अनेक समाज सेवा के कार्य करने पर अनेकों बार शिक्षिका सुनीता लोढ़ा को सम्मानित किया जा चूका हैं।