सरवानिया महाराज। समीप स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मड़ावदा में शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस की बधाई दी। आयोजन में ग्राम पंचायत सरपंच लालाराम रावत, लक्ष्मीनारायण जोशी मड़ावदा, जमनालाल मड़ावदा, रामेश्वरदास वैष्णव राणपुर रिटायर्ड शिक्षक का शाला प्रभारी विष्णु दास बैरागी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कुली छात्र छात्राओं द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का माला पहनाकर स्वागत किया। छात्रों ने केक काटकर शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए नेपकिन, रिंग फिंगर व पेन के उपहार दिये। अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के विषय में जानकारी देते हुए 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने के महत्व को बताया। इस दौरान शिक्षिका सीमा साहू ने भी शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। आयोजन में एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मड़ावदा के प्रधानाध्यापक विष्णु दास बैरागी, शिक्षिका सीमा साहू, संतोष नागदा, शिक्षक लालचंद गेहलोत, भगवत सिंह सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया।