मंदसौर। अधीक्षण यंत्री म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. लि. मंदसौर द्वारा बताया गया कि विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम न्यायालय के द्वारा बिजली चोरी के प्रकरणों में कुल 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसके उपरांत उनके द्वारा बिजली चोरी की राशि न्यायालय में जमा किये जाने पर उन्हें जेल से मुक्त किया गया। ऐसे उपभोक्ता जिनके प्रकरण न्यायालय में लंबित है वे गिरफ्तारी एवं जेल जाने से बचने हेतु बिजली चोरी की राशि जमा करावे अन्यथा उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।