मंदसौर। शिवशंकर शर्मा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु संस्था स्तर की कांउसलिंग (सीएलसी) की आनलाईन रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि 9 सितंबर को रात्रि 10 बजे तक आनलाईन आवेदन कर सकते है। महाविद्यालय में संचालित कम्प्युटर साईंस इंजी, इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड टेलीकम्प्युनिकेशन इंजी, मैकेनिकल इंजी एवं इलेक्ट्रिकल इंजी. ब्रांच में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विज्ञान, गणित विषय के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश 10 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित विद्यार्थियों को दिये जावेगें। विद्यार्थी मूल दस्तावेज की दो फोटो प्रतिलिपि, पासपोर्ट साईज फोटो एवं निर्धारित फीस के साथ उपस्थित रहे। अधिक जानकारी के लिये शिवशंकर शर्मा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकते है।