सरवानिया महाराज। हमारे त्यौहार को महोत्सव में बदलने का भाजपा प्रयास करती है। जीवन एक उत्सव है मुझे भी खुशी है कि सरवानिया महाराज में पहली बार बाबा रामदेव मंदिर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह बात एक दिवसीय भादवी बीच रामदेव मेला एवं भजन संध्या के अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने शुभारंभ अवसर पर कही। ये पहला मौका है अगले साल तक इस स्थान को विकसित करना है इसके लिए विकास की योजनाएं बना कर कार्य करें हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने कहा कि मेरे नगर सरवानियां महाराज की जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद से आज यह पहली बार बाबा रामदेव जी की भजन संध्या का आयोजन किया गया है। बाबा रामदेव के परम भक्त रणबीरसिंह राजपूत सरदार थे जिन्होंने ने यंहा समाधी ग्रहण की यह समाधी स्वयं बाबा रामदेव की मौजूदगी में हुई थी इसलिए सरवानियां महाराज का बाबा रामदेव मंदिर देश में दुसरा है। पहला स्थान रुणिचा में है जहां बाबा रामदेव ने समाधी ली। यह प्रथम बार का एक दिवसीय आयोजन है अगली बार इसे तीन चार दिवसीय मेले के रूप में आयोजित किया जाएगा।
अतिथियों ने पहले मां सरस्वती व बाबा रामदेव को को नमन कर दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या की शुरुआत की।
शहर में प्रसिद्ध लोक देवता रामसा पीर बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर पहली बार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की बीज को नगर परिषद के बेनर तले ध्वज चढ़ाकर भजन संध्या आयोजित की गई। आयोजन को लेकर शहरवासियों में हर्ष की लहर है। आयोजन की शुरुआत 5 सितंबर को सांयकाल 5.30 बजे नगर परिषद भवन से ध्वज यात्रा के साथ हुई। ध्वज यात्रा जावी रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर पहुंची जहां पर अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ ही भजन संध्या का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन में भजन गायक जगदीश वैष्णव हीरालाल राव ने रिद्धि सिद्धि सहित पधार जो गणपति जी, गुरु वंदना कहत कबीर सुनो भाई साधो, राम जी का डंका बजाया दिया लंका में, सुकून बिगड़ गये हमारे चल मरुधर में जेसे भजनों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही सरीता प्रजापति, लादुराम भोपाल सागर भजनों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नप अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन, मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष भुपेश देवड़ा, उपाध्यक्ष चंन्द्रनारायण पालीवाल, पार्षदगण सीएमओ गीरीश शर्मा, नगर परिषद कर्मचारी सहित सेंकड़ों श्रृद्धालु उपस्थित थे। भजन संध्या आयोजन का संचालन पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना , कलाकार लालाराम अहीर ने किया।