देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ शंकरगढ पहाडी पर पौधा रोपण किया। पौधा रोपण उद्योग, राजस्व और वन विभाग के समन्वय से किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र/छात्राओं, टीएसीसी लिमिटेड और ग्रीन आर्मी द्वारा नीम, शीशम, पारस पिपल, गुलमोहर और बादाम के पौधो का किया रोपण। कलेक्टर गुप्ता ने पौधा रोपण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि 05 हजार पौधा रोपण के लक्ष्य के साथ आज पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। शंकरगढ पहाडी पर पौधा रोपण से यह ग्रीन लग्स के रूप में देवास में विकसीत होगा। शंकरगढ पहाड़ी पर पौधारोपण के लिए टीएसीसी लिमिटेड द्वारा 05 हजार पौधे उपलब्ध कराये गये है। शंकरगढ पहाड़ी पर आज लगभग 01 हजार पौधे लगाये जायेंगे। आगामी दो से तीन दिनों में वन विभाग द्वारा 05 हजार पौधे रोपे जायेंगे।
पौधारोपण के दौरान डीएफओ प्रदीप मिश्रा, एसडीएम बिहारी सिंह, महा प्रबंधक उद्योग मंगल रैकवार, टीएसीसी लिमिटेड से अनुप नैयर, एलएन श्री वास, डॉ. सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।