BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 12:41 pm
KHABAR : शहर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में 01 जुलाई 2023 के पश्चात सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।

मध्‍य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर कार्य मुक्‍त करने के पश्‍चात उनके सेवाकाल के दौरान समुदाय को दी गई सेवाओं के सम्‍मान स्‍वरूप सेवामुक्‍त आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका को उपादान के रूप में कार्यकर्ताओं को 01 लाख 25 हजार रूपये एवं सहायिकाओं को 01 लाख रूपये सम्‍मान निधि हिमांशु प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में दी गई। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रजापति ने सेवानिवृत्त आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भविष्‍य की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी रेलम बघेल द्वारा पुष्‍पहार पहनाकर शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सेवा मुक्‍त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्‍मान किया गया।  कार्यक्रम में सहायक संचालक संजय भारद्वाज, सहायक संचालक लवनीत कोरी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं विभागीय अमला उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक संजय भारद्वाज एवं आभार व्‍यक्‍त सहायक संचालक लवनीत कोरी द्वारा किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE