BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 3:19 pm
BIG REPORT : यूपी के बाद एमपी में भेड़िए का आतंक,  सोते समय भेड़िया ने किया हमला, मची अफरा तफरी, एक महिला समेत 5 घायल, अस्पताल में भर्ती, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भेड़िए का आतंक देखने मिला है। मामला खंडवा जिले से सामने आया है। जहां घर पर सो रहे लोगों पर खूंखार भेड़िए ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मामला खंडवा जिले के खालवा तहसील का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात मलगांव में भेड़िए ने घरों में सोए हुए लोगों पर अटैक कर दिया। इस हमले में महिला समेत कुल पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें खंडवा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।


ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया रात करीब ढाई बजे घर के अंदर घुसा। इस दौरान उसने हमला करना शुरू कर दिया। सुबह तक उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मलगांव पहुंच गई है। एक टीम घायलों से मिलने खंडवा अस्पताल भी पहुंची है।


हरसूद एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया कि रात में सो रहे ग्रामीणों पर भेड़िए ने हमला किया है। हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एक महिला के सिर पर और पुरुषों के हाथों पर काटा है। छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने बताया कि जंगलों में भेड़िया, लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते है, जो पानी या शिकार की तलाश में कभी-कभी बाहर आ जाते है। हो सकता है शिकार के लिए ही आया हो और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। फिलहाल छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE