खरगोन। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जबलपुर के निर्देश पर 14 सितंबर को जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अदालत आयोजन को लेकर मुख्यालय पर जिला सत्र न्यायाधीश जीसी मिश्रा ने प्रचार रथ रवाना किया। मिश्रा ने बताया मुख्यालय पर 8 खण्डपीठो पर समझौता योग्य प्रकरण रखे जाएंगे। इसमे 500 न्यायालयीन ओर करीब 4 हजार प्रकरण प्रिलिटिगेशन प्रकरण है।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दीवानी केस, शमनीय आपराधिक केस, राजस्व, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना के क्लेम, बैंको, विद्युत विभाग, बी.एस.एन.एल, नगरपालिका आदि से संबंधित लंबित और प्रीलिटिगेशन आदि अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते के माध्यम किया जाएगा।
इस नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कई माध्यमों से लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसी कड़ी में शहर और गावों में प्रचार-रथ के माध्यम से अलाउंस कर, नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी जा रही है।