BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 3:43 pm
KHABAR : सीहोर के कपिल ने पैरालंपिक में जीता कांस्य पदक, कलेक्टर ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई; गांव में जश्न का माहौल, पढे़ खबर

Share On:-

सीहोर। कपिल परमार ने पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश को जूडों में पहला पदक दिला कर इतिहास रच दिया। कपिल ने सीहोर ही नहीं बल्कि देश का नाम पूरी दुनियां में रोशन कर दिया है। उनके गांव और सीहोर शहर में खुशी का माहौल है। कपिल की इस जीत पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने उन्हें बधाई दी है।


सीहोर जिले के मुरली गांव के निवासी कपिल परमार चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। साल 2009 में बिजली का करंट लगने के कारण कपिल की आंखों की 80 प्रतिशत रोशनी चली गई। पिता पहले टैक्सी ड्राइवर थे। अब पशुपालन का कार्य करते हैं। कपिल ने विपरीत परिस्थितियों में जूडो खेलना प्रारंभ किया। कपिल अब तक 17 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


कपिल अब तक 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। कपिल ने अपने पहले पैरालंपिक में ही कांस्य पदक और जूडो में देश का पहला पदक जीत कर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। कपिल का मुकाबला ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के बीच कांस्य पदक के लिए खेला गया। जिसमें 10-0 से कपिल ने मुकाबला जीतकर कांस्य पदक हासिल किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE