नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रयासों को जारी रखते हुए कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच द्वारा सीबीएन इकाई द्वारा बनाए गए 17 प्रकरणों में जब्त 7.837 टन (7837.395 किग्रा) मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 7.773 टन (7773.650 किग्रा) डोडाचूरा, 32.295 किग्रा अफीम, 2 किग्रा ब्राउन शुगर (हेरोइन) तथा 29.450 किग्रा गांजा (कैनबिस) शामिल थे। जब्त मादक पदार्थों को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट विक्रम नगर खोर में दिनांक 06 सितम्बर 2024 को जलाकर नष्ट कर दिया गया। जबकि जब्त अफीम को शासकीय अफीम एवं अल्कलॉइड कारखाना नीमच में जमा करके निपटाया गया।