BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 4:34 pm
KHABAR : नेत्रदान के प्रति जागरूक करने निकाली रैली, कलेक्टर बोले- नेत्रदान को बढ़ावा देने की जा रही गतिविधियां, ताकि किसी के जीवन को मिल सके रोशनी, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। नेत्रदान के राष्ट्रीय पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को रायसेन जिला मुख्यालय पर नेत्रदान के प्रति आम जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग रेडक्रास सोसाइटी सहित स्कूली विद्यार्थियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।


जागरूकता रैली को स्थानीय गर्ल्स स्कूल से जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गों जिला अस्पताल परिसर में पहुंची।


यहां पर समापन किया गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने स्कूली विद्यार्थियों को नेत्रदान किए जाने का महत्व बताया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने आसपास के नागरिकों को नेत्रदान किए जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मोहन ललवानी नेत्र सहायक राजेश्वर तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।


आंख ईश्वर की सबसे बड़ी नियामत कलेक्टर
कलेक्टर अरविंद दुबे ने उपस्थित नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं से कहा कि आंखें ईश्वर की सबसे बड़ी नियामत हैं। जो नेत्रहीन हैं, जिनके पास आंखें नहीं हैं उनका जीवन बेहद कठिन होता है। शासन द्वारा नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिससे के नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन को नई रोशनी मिले। अंधत्व निवारण के लिए नेत्रदान के प्रति निकाली गई। जागरूकता रैली के आयोजन एवं कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं विभिन्न जागरूकता प्रतियोगिता में शामिल हुए। स्कूली विद्यार्थियों को कलेक्टर अरविंद दुबे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE