BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 4:51 pm
KHABAR : एबीवीपी और एनएसयूआई ने घेरा एसपी ऑफिस, छात्राओं के मोबाइल पर भेजें गए वीडियो फोटो, छात्र संगठन ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। गुरुवार को जबलपुर के सबसे बड़े शासकीय गवर्नमेंट अमन कुमार बाई कॉलेज में 70 से अधिक छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे गए ताज्जुब की बात तो यह है कि अज्ञात हैकर ने इन छात्रों का मोबाइल हैक करते हुए इसे पैसों की डिमांड की जिसके बाद करीब 53 छात्राओं ने डर के कारण अज्ञात हैकर के मोबाइल पर पैसे भी ट्रांसफर कर दिए जो की हजारों में थे। इधर इस पूरी घटना की जानकारी जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को लगी तो उन्होंने आज एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भी सड़क पर उतर गए और उन्होंने भी पुलिस से कड़ी कार्यवाही की अज्ञात आरोपियों के खिलाफ करने की मांग की है।


दर्शल मान कुंवर मोहन बाई कॉलेज में पढ़ने वाली कई छात्राओं के मोबाइल पर बीते 5 दिनों से लगातार मैसेज आ रहे थे इसके बाद अचानक से ही उनके व्हाट्सएप नंबर पर पोर्न और न्यूड वीडियो भेजे गए। इसके बाद हैकर ने उन छात्रों के मोबाइल पर कॉल करने के बाद उनसे रुपए की डिमांड की साथी धमकी दी कि अगर उन्हें रुपए नहीं मिले तो यह वीडियो और फोटो न सिर्फ उनके घर परिवार वालों को दिए जाएंगे बल्कि उनका व्हाट्सएप नंबर सोशल मीडिया में वायरल भी किया जाएगा। अज्ञात हैकर के डर से कुछ छात्राएं डर गई जिन्होंने उसके अकाउंट में 3000 से लेकर 20000 तक ट्रांसफर कर दिए।


इस पूरे मामले को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने एसपी ऑफिस का घेराव किया साथ ही पुलिस से मांग की है कि तुरंत कड़ी कार्यवाही करते हुए इस अज्ञात हैकर की तलाश की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक माखन शर्मा ने बताया कि संस्कारधानी में जो घटना हुई है वह बहुत दुःखद हैं। ना जान अभी तक कितनी और ऐसी छात्राएं होगी जिनके मोबाइल को हैक करने के बाद उनके पास लगातार अभी भी फोन आ रहे होंगे। माखन शर्मा का कहना है कि इन सभी छात्राओं को न सिर्फ सुरक्षा दी जाए बल्कि यह भी जांच की जाए कि आखिरकार किसने और कैसे इन छात्रों के मोबाइल नंबर वायरल किए हैं


वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी प्रसाद के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने एसपी को ज्ञापन दिया और मांग की जो कि एबीवीपी की थी। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन राजक का कहना है कि भाजपा सरकार में अब छात्राएं भी सुरक्षित नहीं है ऐसे में कहीं ना कहीं सरकार की बड़ी लापरवाही के चलते ही इस तरह की घटना हुई है जो की बहुत ही अशोक नहीं है। मामले पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है की घटना की जांच की जा रही है जल्द ही वह तमाम आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे जिन्होंने छात्राओं के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजे हैं।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय संगठन की शिकायत पर जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE