बड़वानी। एनएसयूआई के जिला प्रभारी का बड़वानी दौरा कहा- पेपर लीक सहित अन्य मामलों को लेकर चला रहे हैं कैंपस चलो अभियान पेपर लीक सहित कॉलेजों में विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों को लेकर एनएसयूआई कैंपस चलो अभियान चला रही। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा अभियान के माध्यम से संगठन से विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। आज यानी शुक्रवार को कैंपस चलो अभियान को लेकर बड़वानी जिले के प्रभारी राजवीर सिंह लाखा ने मीडिया से जानकारी साझा की।
इस दौरान बड़वानी विधायक राजन मण्डलोई विधानसभा अध्यक्ष असरफ मंसूरी, एसबीएन पीजी कॉलेज अध्यक्ष बादल गिरासे, अरुण यादव, सचिन यादव, सहित अन्य मौजूद रहे। एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अशरफ मंसूरी ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों के अलावा जन-जागरण अभियान चालू करने जा रहे है। जिसमें पेपर लीक जैसी घटना सहित छात्र हितों के मुद्दे शामिल रहेंगे।जिला प्रभारियों राजवीरसिंह लाखे ने बताया कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के प्रथम चरण में पंपलेट वितरण किया गया। जिसमें छात्र हितों से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। इसके बाद आज शुक्रवार 6 अक्टूबर को मांग पत्र सौंपें गए। 12 सितंबर को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 14 सितंबर को सीएम के नाम पोस्ट कार्ड भेजेंगे। 21 सितंबर को घंटी बजाओ कार्यक्रम होगा। इसके बाद भी छात्र हितों के मामलों को लेकर यदि शासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो बड़ा आंदोलन करने पर विचार विमर्श करेंगे।