BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 5:31 pm
KHABAR : दलित बस्ती में फैला नशे का अवैध कारोबार, महिलाए बच्चों का घर से निकलना हुआ दूभर, पुलिस-प्रशासन पर भी संगीन आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। घमापुर से लगी बस्ती में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधि और नशे का कारोबार को लेकर जब पुलिस ने कार्रवाही नहीं की तो सामाजिक संगठनों सड़क पर उतरकर विरोध करना शुरू कर दिया हैं। जबलपुर की युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की हैं कि शहर की दलित बस्तियों में महिला अत्याचारों से लेकर नशे के कारोबार तक लगाम लगाई जाए। ज्ञापन में यह भी बताया गया हैं कि जबलपुर पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम हो रहा हैं।


युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक रोहिदास ने बताया कि शहर की दलित बस्तियों में जानबूझकर नशे का कारोबार फैलाया जा रहा है। यहां शराब सिंडिकेट के द्वारा औने-पौने दाम पर बेची जा रही है। जो शासकीय शराब दुकान हैं उसके खुलने बंद होने का कोई भी समय निर्धारित नहीं है नतीजतन सुबह से लेकर देर रात तक नशे में धुत होकर लोग वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


उन्होंने बताया कि शहर की अधिकतर बस्तियों में रहने वाली महिलाएं का शाम होते ही घरों से निकलना दूभर हो जाता हैं। इतना ही नहीं बस्ती में रहने वाली महिलाओं के साथ नशे ने धुत बदमाश छेड़खानी करते हैं। मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो युवा संघर्ष समिति के बैनर तले महिलाएं और बच्चे सड़कों पर उतरकर अपने स्तर पर समस्या सुलझाने का कार्य करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE