छिंदवाडा। नगर निगम की सफाई कर्मचारी के साथ बुधवारी बाजार के युवक ने जिला और सूखा कचरा अलग करने की बात पर मारपीट कर दी, इसके बाद लहूलुहान युवक ने थाने जाकर युवक की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
जानकारी देते हुए सफाई कर्मी पवन थानेसर ने बताया कि आज वह बुधवारी बाजार के वार्ड नंबर 23 तिलक वार्ड में जिला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने को लेकर यहां रहने वाले विराट भारद्वाज को जानकारी दे रहा था।
जिसके बाद वह अचानक आग बबूला हो गया उसने उसके साथ मारपीट कर दी मारपीट के दौरान कुछ नुकीली चीज से उसके सर में गंभीर चोट आई जिससे वह लहुलूहान हो गया तत्काल उसने नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी युवक की शिकायत दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वही मामले की जांच जारी है।