उमरिय। बिरसिंहपुर पाली में सड़कों पर दुकान लगने से जाम की स्थिति बन जाती है। आवागमन में परेशानी भी आती है। स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी मां बिरासिनी के दर्शन करने के लिए बिरसिंहपुर पाली पहुंचते हैं। त्योहारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। जिसके कारण भीड़ बढ़ जाती है।
राजस्व, पुलिस और नगरीय निकाय के अधिकारियों ने सड़क पर लगाने वाले दुकान संचालकों के दुकानों में पहुंचकर सड़क पर दुकान न लगाने की समझाइश दी गई। बिरसिंहपुर पाली नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने बताया कि एसडीएम पुलिस और नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारियों ने दुकानदारों के साथ बात की है।
सड़कों पर दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर दुकान लगने से आवागमन में परेशानी होती है। व्यापारी संघ के लोग भी हमारे साथ हैं।