BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 6:20 pm
KHABAR : शासन के आदेश पर गांव बरडिया में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में जीर्ण शीर्ण भवन को गिराया, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। ग्राम पंचायत बरडिया द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2024 को एक आवेदन प्रस्तुत कर एसडीएम को अवगत कराया गया था कि शाप्रा विद्यालय परिसर बरडिया में पुराना जीर्ण-शीर्ण भवन होकर पूर्णत अनुपयोगी है। भविष्य में कोई अनहोनि घटना घटीत न हो इसलिये जीर्ण-शीर्ण भवन को हटाये जाने हेतु निवेदन किया गया।प्राप्त आवेदन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड मनासा को भेजा गया।  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया कि प्रावि बरडिया के शाला भवन के संबंध में नरेन्द्र सागर उपयंत्री जनपद शिक्षा केन्द्र मनासा से जांच कराई गई। जिनके द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया कि शाला परिसर के भवनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें परिसर में 5 कक्ष है जिसमें 4 कक्षों में शाला संचालित हो रही है। एक भवन पुराना होकर जीर्ण-शीर्ण हो गया है भवन की छत भी नहीं है। जिसमें भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है। पुराने भवन को डिस्मेंटल किया जाना आवश्यक है। 
उपरोक्त प्राप्त आवेदन व प्रतिवेदन में एसडीएम पवन बारिया ने बताया की शाप्रा विद्यालय परिसर बरडिया में स्थित पुराना भवन जो कि जीर्ण-शीर्ण होकर कभी भी गिर सकता है जिससे जनहानि होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। एसडीएम पवन बारिया ने 7 दिवस के भीतर विद्यालय परिसर बरडिया में स्थित जीर्ण-शीर्ण पुराने भवन को गिराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को  निर्देश का पालन करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच सहित पंचायत कर्मचारी और मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया की मौजूदगी में स्कूल परिसर में जीर्ण शीर्ण स्कूल भवन गिराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE