नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को अपने जीरन प्रवास दौरान तहसील कार्यालय जीरन का आकस्मिक निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों का जायजा लिया। उन्होंने नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार न्यायालय में नामांतरण प्रकरणों एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की नस्तियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आवेदक अरनिया बोराना के बाबुलाल को जमीन का कब्जा दिलानेऔर रास्ता विवाद का निराकरण कर, रास्ता दिलवाने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए।
उन्होंने नक्शा तरमीम एवं ईकेवायसी की प्रगति की हल्कावार जानकारी ली और प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। नगरपरिषद की पूर्व कर्मचारी इंद्रा एवं पूजा ने कलेक्टर से नगरपरिषद द्वारा किए गए कार्य का मानदेय भुगतान नहीं करने की शिकायत पर निर्देश दिए, कि सीएमओ उक्त दोनों पूर्व कर्मचारियों को नियमानुसार लंबित मानदेय का भुगतान करें।